Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं, वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी के साथ जमाखोरी व कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं, वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी के साथ जमाखोरी व कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई
जयपुर, 14 मार्च।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में एलपीजी सिलेण्डर की वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने एवं जमाखोरी व कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति के लिए कोई कमी नहीं है तथा आम उपभोक्तओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति जारी है।

हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित हो समाधान

शर्मा ने कहा कि आम जनता में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर विश्वास बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित और प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर निगरानी रखते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी उपलब्धता से लेकर आपूर्ति तक की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा ग्राउंड लेवल पर अधिकारियों की टीमों द्वारा निरीक्षण एवं कार्रवाइयां की जा रही हैं। बैठक में राज्य स्तरीय समन्वय ऑयल कम्पनीज के प्रतिनिधि ने प्रदेश में एलपीजी के स्टॉक एवं सप्लाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories