Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

हाथ-पैरों पर सबसे पहले दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, चलिए आपको इसके कुछ लक्षण बताते हैं
हाथ-पैरों पर सबसे पहले दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, चलिए आपको इसके कुछ लक्षण बताते हैं

किडनी हमारे शरीर का फिल्टर होती है, जो खून से गंदगी और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने का काम करती है. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो इसका असर सबसे पहले हाथों और पैरों पर दिखाई देने लगता है. कई बार लोग इन शुरुआती संकेतों को मामूली समझकर टाल देते हैं

Kidney Failure Symptoms, Causes, and Diagnosis

किडनी सिर्फ टॉक्सिन निकालने तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर में पानी, नमक और मिनरल्स जैसे पोटैशियम व कैल्शियम का संतुलन भी बनाए रखती है. यही नहीं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और खून बनने में मदद करने वाले हार्मोन भी किडनी ही बनाती है. इसलिए इसमें आई गड़बड़ी पूरे शरीर को प्रभावित करती है

हाथों, पैरों और टखनों में सूजन किडनी खराब होने का सबसे आम संकेत माना जाता है. अगर सूजन वाली जगह को उंगली से दबाने पर वहां गड्ढा बन जाए, तो समझ लें कि शरीर में पानी जमा हो रहा है. यह किडनी के कमजोर होने का साफ इशारा हो सकता है

Kidney Disease: Causes, Symptoms, Treatment, and Prevention

किडनी डैमेज होने पर मांसपेशियों में खिंचाव और अचानक तेज ऐंठन भी हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किडनी इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगाड़ देती है. पैरों की मांसपेशियों में दर्द और जकड़न इस समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है अगर हाथों या पैरों की त्वचा में ज्यादा खुजली, रूखापन या रैशेज दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें. जब किडनी खून से टॉक्सिन नहीं निकाल पाती, तो ये गंदगी त्वचा के नीचे जमा होने लगती है, जिससे खुजली और जलन होती है

हाथों और पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट भी किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है. किडनी डैमेज से नसों पर असर पड़ता है, जिसे मेडिकल भाषा में पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहा जाता है. इससे हाथ-पैरों में अजीब-सा एहसास होने लगता है

पैरों में लगातार दर्द, कमजोरी या थकान महसूस होना भी किडनी की समस्या से जुड़ा हो सकता है. शरीर में टॉक्सिन जमा होने से हड्डियों और मांसपेशियों पर असर पड़ता है.अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और किडनी की जांच कराएं, क्योंकि समय रहते पहचान होने पर किडनी की बीमारी को काबू में किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories