Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

युवाओं के हक पर वार करने वाले डायरी-पेन निकाल लें: CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर सीधा प्रहार; बोले— 1.93 लाख को दी नौकरी, सवा लाख का कैलेंडर जारी
युवाओं के हक पर वार करने वाले डायरी-पेन निकाल लें: CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर सीधा प्रहार; बोले— 1.93 लाख को दी नौकरी, सवा लाख का कैलेंडर जारी

जयपुर। राजस्थान के युवाओं के भविष्य, रोजगार और सुशासन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला। राजधानी के भवानी निकेतन कॉलेज में आयोजित ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ राज्यस्तरीय समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने साफ लफ्जों में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में युवाओं के सपनों पर कुठाराघात होता था, लेकिन भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अब डायरी और पेन निकाल लें और नौकरियों का हिसाब लिख लें, क्योंकि जो वादा हमने प्रदेश की युवा शक्ति से किया था, उसे जमीन पर उतार कर दिखाया है।

Image

मुख्यमंत्री ने मंच से आंकड़ों की झड़ी लगाते हुए बताया कि राज्य में अब तक 1 लाख 93 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरणों में चल रही है, जबकि सवा लाख नई भर्तियों का पूरा भर्ती कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। पहले जहां RAS भर्ती तीन साल में बमुश्किल एक बार निकलती थी, वहीं अब लगातार तीसरे साल यह भर्ती समय पर आयोजित हो रही है। कांग्रेस की कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार लगातार चुनाव टालने और कराने के फेर में प्रदेश पर आर्थिक बोझ डालती रही, क्योंकि उन्हें जनता की नहीं अपनी फिक्र थी और वे 40-40 दिन तक होटलों में बाड़ाबंदी में रह सकते थे।

Image

इस राज्यस्तरीय युवा संवाद में प्रदेश के 7 जिलों (बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा) को ₹3,075 करोड़ की लागत वाले 668 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित आरएएस अधिकारियों और युवाओं को ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ भाव के साथ काम करने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। इसी मंच से खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ‘खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल’ व ‘प्रतिभा/खेल मित्र’ योजना की शुरुआत की गई, जिसके तहत 2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे और 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच खेल महाकुंभ सजेगा। साथ ही ‘नई किरण’ नशा मुक्ति पोर्टल और ‘स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र’ डिजिटल सेवा भी जनता को समर्पित की गई।

Image

समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले एशियन गेम्स के पदक विजेताओं पर ईनामों की बारिश की गई। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले दिव्यांग निशानेबाज कुशाग्र राजावत को ₹1 करोड़, निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका को ₹60 लाख और माहेश्वरी चौहान को ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामय अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories