Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

तीनों विधायकों से कमीशनखोरी के मामले में पूछताछ; रेवंतराम डांगा के जवाब से BJP असंतुष्ट, तथ्यों की जांच पर फैसला
तीनों विधायकों से कमीशनखोरी के मामले में पूछताछ; रेवंतराम डांगा के जवाब से BJP असंतुष्ट, तथ्यों की जांच पर फैसला

राजस्थान में विधायक निधि में रेवंत राम डांगा द्वारा कमीशन खाने पर मिले नोटिस के जवाब से भाजपा असंतुष्ट है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी है मदन राठौड़ ने खींवसर विधायक द्वारा विधायक निधि में भ्रष्टाचार के मामले पर बताया कि रेवंत राम डांगा ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया, लेकिन पार्टी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है. इसलिए इस इस मामले की जांच अनुशासन समिति को दी गई है. अब यह समिति पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी. इसके बाद अनुशासन समिति की अनुशंसा पर पार्टी निर्णय करेगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला विधायक निधि भ्रष्टाचार से जुड़ा है. ऐसे में इस मामले को पार्टी ने बड़ी गंभीरता से लिया है

शुक्रवार को सदाचार समिति ने तीनों विधायकों से कमीशनखोरी के मामले में पूछताछ पूरी की. समिति ने आरोपों की जांच के लिए उन्हें बुलाया था जहां उन्होंने अपना पक्ष रखा. पूछताछ के दौरान विस्तृत सवाल-जवाब हुए और विधायकों ने दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. रेवंतराम डांगा ने 15 दिन ऋतु बनावत ने 10 दिन और अनीता जाटव ने 7 दिन का समय लिया. वे इस दौरान अपने सबूत पेश करेंगे. समिति अब इन तथ्यों की जांच करेगी और रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

बता दें कि बीजेपी विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत पर विधायक निधि में कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं. एक समाचार पत्र के स्टिंग वीडियो में विधायकों द्वारा विधायक निधि की राशि मंजूर करवाने के लिए कमीशन मांगने की बात सामने आई है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को नोटिस भेजा. उधर विधानसभा की सदाचार समिति भी मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories