Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुमेरपुर में लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था, शादियों का सीजन शुरू, शहर में दिनभर जाम
सुमेरपुर में लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था, शादियों का सीजन शुरू, शहर में दिनभर जाम

सुमेरपुर : शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर शहरवासी परेशान है। मुख्य बाजार में व्यापारी ग्राहकों को आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मुख्य बाजार में जगह-जगह पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। वहीं गांधीमूर्ति सर्किल, मेहता प्याऊ, भैरू चौक सहित नगरपालिका रोड पर खड़े अनियंत्रित वाहनों से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार में सुबह आठ से शाम छ: बजे तक भारी वाहनों पर प्रवेश की रोक लगा रखी है। इसके बावजूद यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। भारी वाहन बाजार में कई घंटों तक यातायात ठप कर देते हैं। इस कारण से व्यापारियों एवं नागरिकों में रोष व्याप्त है।

निर्णयोंकी नहीं होती पालना :

बाजारमें यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्व में केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत एवं  कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के सान्निध्य में बैठकें हुई। बैठकों में मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, लोहे के बेरीेकेट लगाने सहित कई निर्णय लिए थे। बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना नहीं होने से हालात जस के तस बने हुए हैं।

कियो होता हे जाम : 

शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नही होने से खरीददारी के लिए आने वाले ग्रामीण अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा करके बाजारों में खरीददारी करने निकल जाते है। बेतरतीब खड़े वाहनों से शहर में दिनभर जाम के हालात बने रहते है। शहर में प्रतिदिन बनने वाले जाम के हालातों के प्रति जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय नजर नही आते है।

अतिक्रमण पर कार्यवाही करने वाले प्रशासनिक अधिकारी आंखे मूंदकर बाजारों से निकलते है और आमजन की परेशानी की तरफ उनकी नजर तक नही पड़ती। नतीजा, आमजन को हर रोज यातायात जाम की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। छोटे से काम के लिए भी घर से निकलने पर स्थानीय वाशिंदों को घंटो तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम व यातायात व्यवस्था के हालात इतने बुरे है कि वाहन तो दूर लोग पैदल भी घरों से निकलने में कतराने लगे है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

शादियों की सीजन का असर : 

शहर में शादियों का सीजन शुरू होने से बाजारों में ग्राहकी बढ़ने लगी है, लेकिन अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से दिनभर शहर में जाम के हालात बने हुए है। मुख्य सड़कों पर पसरे अतिक्रमण व बेपटरी यातायात व्यवस्था ने दुकानदार व ग्राहक दोनों को परेशान कर रखा है। शुक्रवार को भी शहर के प्रमुख बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories