Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

कोटा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और बच्चों से भरी स्कूल वैन की भिड़ंत में दो छात्राओं की मौत
कोटा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और बच्चों से भरी स्कूल वैन की भिड़ंत में दो छात्राओं की मौत

कोटा जिले के पीपल्दा तहसील के इटावा कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक स्कूल वैन बोलेरो से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान चौथी कक्षा की छात्रा पारुल और 10वीं कक्षा की छात्रा तनु नागर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सात गंभीर रूप से घायल बच्चों को कोटा रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कई बच्चे करीब 20 मीटर दूर जा गिरे।

डीएसपी शुभम जोशी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच जारी है। घटनास्थल से मिले वीडियो में सड़क पर बच्चों की कॉपियां, किताबें और बैग बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जांच में प्रारंभिक कारण वैन का टायर फटना बताया गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे ‘स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस’ जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस इको वैन में बच्चे सवार थे, वह प्राइवेट नंबर की गाड़ी थी और 7-सीटर वाहन में 12 बच्चे बैठाए गए थे — जो मोटर वाहन अधिनियम का खुला उल्लंघन है। पुलिस अब वाहन मालिक और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories