Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सिरोही; निर्माणाधीन मकान ढहा, महिला मजदूर मलबे में दबी, घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, गंभीर हालत में सिरोही रेफर
सिरोही; निर्माणाधीन मकान ढहा, महिला मजदूर मलबे में दबी, घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, गंभीर हालत में सिरोही रेफर

सिरोही के बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव में एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में वहां काम कर रही एक महिला श्रमिक मलबे में दब गई। उसे करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और जावाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर शाम को हुई। देलदर निवासी मणी देवी पत्नी शांतिलाल मेघवाल मकान निर्माण का कार्य कर रही थीं, तभी मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिरोही में भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

देलदर में निर्माणाधीन मकान ढहा, महिला मजदूर मलबे में दबी: डेढ़ घंटे की  मशक्कत के बाद बाहर निकाला, गंभीर हालत में सिरोही रेफर - Pali Sirohi Online

घटना की सूचना मिलते ही बरलूट थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। वहां मौजूद लोगों ने फावड़े और हाथों से ईंट-पत्थर हटाकर मणी देवी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से निकाला जा सका।

पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर मणी देवी को जावाल के सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories