Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Vijayadashami 2025: विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
Vijayadashami 2025: विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (2 अक्टूबर 2025) को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का त्योहार हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. देश के विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन तथा दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व भारत के जीवन-मूल्यों को दर्शाता है. यह त्योहार हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने और संघर्ष-शौर्य जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने का संदेश देता है.”उन्होंने आगे कहा, “मेरी कामना है कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के साथ मिलकर जीवन में आगे बढ़ते रहें.”

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी
पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है. मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले. देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजयादशमी की बधाई दी
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी. उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर लिखा, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है और हमें सत्य, धर्म और साहस के स्थायी मूल्यों की याद दिलाता है. यह हम सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करने, न्याय को बनाए रखने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है. कामना है कि विजयादशमी सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए और देश की सेवा के लिए हमारे संकल्प को और मजबूत करे.”

खबरें और भी हैं…  

पहलगाम हमले का पूरी तैयारी से जवाब दिया:हम सबके लिए मित्रता रखेंगे, लेकिन सुरक्षा के लिए सतर्क रहना होगा, मोहन भागवत

प्रधानमंत्री मोदी ने बापू को राजघाट पर दी लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद , श्रद्धांजलि,उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने विजयघाट पहुचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories