Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक; दक्षिण अफ्रीकी टीम की उड़ गई नींद
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक; दक्षिण अफ्रीकी टीम की उड़ गई नींद

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. यह कारनामा उन्होंने रायपुर में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में किया. यह विराट के इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक भी है. उन्होंने दूसरे वनडे में 99 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. कोहली ने लगातार तीसरे मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं, वहीं यह लगातार दूसरे मैच में उनके बल्ले से शतक निकला है.

विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने ODI क्रिकेट में 11 बार किन्हीं दो पारियों में लगातार शतक लगाया है. लगातार ODI पारियों में शतक लगाने की सूची में विराट के बाद एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया.

भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान पिछली तीनों पारियों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की नींद उड़ाता आया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पिछली तीनों वनडे पारियों में शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे. वहीं मौजूदा सीरीज की दोनों पारियों में उन्होंने शतक जड़ दिया है.

इसी मैच में उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का सबसे पहला शतक लगाया. वनडे क्रिकेट इतिहास में यह विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक है, जो सबसे ज्यादा हैं.

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 पारियों में 1741 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी टीम के साथ मैचों में 7 शतक और 7 ही अर्धशतक लगाए हैं. विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इस सूची में दूसरा नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 1255 रन बनाए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories