Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सूर्यदेव को रविवार का दिन समर्पित; रविवार के दिन करें इस विधि से भगवान सूर्य की पूजा, भक्तों की मनोकामना होगी पूरी
सूर्यदेव को रविवार का दिन समर्पित; रविवार के दिन करें इस विधि से भगवान सूर्य की पूजा, भक्तों की मनोकामना होगी पूरी

हर तिथि और हर दिन किसी न किसी देवता और भगवान को समर्पित है. ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव को रविवार का दिन समर्पित है. मान्यता है कि रविवार के दिन पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. ऐसे में अगर आप मान-सम्मान में बढ़ोतरी चाहते हैं, तो करें इस विधि से पूजा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति बढ़ती है. यह पूजा घर के सभी परेशानियों को दूर करती है, अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करती है, और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है

ये लोग जरूर चढ़ाएं सूरज को जल, जानिए सही तरीका - these people must offer  water to the sun know the right way-mobile

सूर्य देव की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ, धुले हुए वस्त्र पहनें. उसके बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें हल्दी, रोली, कुमकुम, लाल फूल और थोड़े से अक्षत डालें. पूर्व दिशा की ओर मुंह करके, उगते सूर्य को “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाएं. जल की धार बनाते समय सूर्य की किरणों को जरूर देखें

रविवार को सूर्य देव की पूजा के लिए आप गुड़, गेहूं, लाल फल और गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं, साथ ही लाल फूल, लाल वस्त्र और लाल चंदन भी अर्पित करें, क्योंकि सूर्य देव को लाल रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं, और उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप जल में रोली और चावल मिलाकर अर्घ्य दे सकते हैं

रविवार को मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए सूर्य देव की पूजा करते समय “ॐ जय सूर्य भगवान” वाली आरती पढ़नी चाहिए, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आरोग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होती है

मान-सम्मान में वृद्धि के लिए सूर्य देव से जुड़ी वस्तुएं जैसे गुड़, गेहूं, लाल वस्त्र, लाल चंदन, तांबे के बर्तन और नमक का दान करना चाहिए, जिससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है; यह दान किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories