Exclusive
Breaking News

SIR पर सियासी टकराव तेज: भाजपा ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, राजस्थान की 200 विधानसभाओं में संवाद की तैयारी SIR पर सियासी टकराव तेज: भाजपा ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, राजस्थान की 200 विधानसभाओं में संवाद की तैयारी

राजस्थान में निवेश बढ़ाने के लिए 21 IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, देश के 21 राज्यों और विदेशों में बनाएंगे कारोबारी संपर्क राजस्थान में निवेश बढ़ाने के लिए 21 IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, देश के 21 राज्यों और विदेशों में बनाएंगे कारोबारी संपर्क

राजस्थान में सर्दी की आहट: 15 जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे, माउंट आबू 14.3 डिग्री; 23-24 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना राजस्थान में सर्दी की आहट: 15 जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे, माउंट आबू 14.3 डिग्री; 23-24 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना

बाड़मेर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाड़े पर गिरा: 15 मवेशियों को बचाने गए पति-पत्नी की करंट से मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया बाड़मेर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाड़े पर गिरा: 15 मवेशियों को बचाने गए पति-पत्नी की करंट से मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

जालोर में दर्दनाक हादसा: नवरात्रि पर बेटे को दिलाया था नया टेंपो, उसी में मां-बेटे और बेटी की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर घायल जालोर में दर्दनाक हादसा: नवरात्रि पर बेटे को दिलाया था नया टेंपो, उसी में मां-बेटे और बेटी की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर घायल

जालोर में दर्दनाक हादसा: नवरात्रि पर बेटे को दिलाया था नया टेंपो, उसी में मां-बेटे और बेटी की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर घायल
जालोर में दर्दनाक हादसा: नवरात्रि पर बेटे को दिलाया था नया टेंपो, उसी में मां-बेटे और बेटी की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर घायल

जालोर, 22 अक्टूबर। राजस्थान के जालोर जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। रामसीन-भीनमाल स्टेट हाईवे पर भरूड़ी गांव के पास रोडवेज बस और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में मां, बेटे और बेटी की जान चली गई। परिवार रामसीन गांव में मंदिर दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहा था। हादसे की सबसे मार्मिक बात यह है कि मां ने नवरात्रि के दौरान ही अपने बेटे को नया टेंपो दिलाया था।

मां, बेटे और बेटी की मौत, आठ साल का राजू गंभीर घायल

थानाधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार, हादसे में मुथला कांबा निवासी ललिता देवी (42), पत्नी रमेश कुमार, उनके बेटे कैलाश (19) और बेटी सुमन कुमारी (17) की मौत हो गई। वहीं, ललिता देवी का आठ वर्षीय बेटा राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मंदिर दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, परिवार रामसीन गांव में मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद सभी टेंपो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे भरूड़ी गांव के पास सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। रोडवेज बस भीनमाल से उदयपुर की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

नवरात्रि में मां ने बेटे को दिलाया था नया टेंपो

हादसे से जुड़ी एक दुखद बात सामने आई है। ललिता देवी ने नवरात्रि के दौरान अपने बेटे कैलाश को नया टेंपो दिलाया था कैलाश पहले किराए पर टैक्सी लेकर चलाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने की उम्मीद के साथ नया वाहन खरीदा गया था। लेकिन उसी टेंपो में हुए हादसे ने मां और बेटे के साथ परिवार की 17 वर्षीय बेटी की भी जान ले ली।

टेंपो चला रहे मामा ने कूदकर बचाई जान

थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे। टेंपो ललिता देवी का भाई पुरुषोत्तम चला रहा था। पुलिस के अनुसार, टक्कर के दौरान उसने टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में ललिता देवी, कैलाश और सुमन कुमारी की मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

आंगनबाड़ी में काम करती थीं ललिता देवी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ललिता देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत थीं। उनके पति रमेश कुमार मजदूरी करते हैं। बेटा कैलाश किराए पर टैक्सी चलाकर आजीविका में सहयोग करता था। इस हादसे के बाद परिवार में रमेश कुमार, घायल बेटा राजू और एक बेटी बचे हैं।

बस चालक हिरासत में, दोनों वाहन जब्त

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार, रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और टेंपो दोनों को जब्त कर लिया है दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टक्कर के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार थी, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

जवाई टुडे | जालोर समाचार डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories