Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्रीगंगानगर और फलौदी के दौरे पर, 647 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्रीगंगानगर और फलौदी के दौरे पर, 647 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज यानी शुक्रवार को श्रीगंगानगर और फलौदी के दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 11:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12:20 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:50 बजे साधुवाली हेलीपैड से गाजर मंडी पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 1 बजे गंगनहर शताब्दी समारोह में शामिल होंगे

श्रीगंगानगर में आयोजित गंगा नहर शताब्दी समारोह में सीएम गज्जर मंडी और साधुवाली में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे. यह प्रोजेक्ट कुल 647.62 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा जिसमें राजस्थान और पंजाब का हिस्सा होगा. इस प्रोजेक्ट से करीब तीन लाख चौदह हजार हेक्टेयर क्षेत्र को पानी मिलेगा और फसल उत्पादन बढ़ेगा

रिकंस्ट्रक्शन के काम में RD जीरो से 168 पॉइंट 23 जीरो तक CC लाइनिंग शामिल है. इसके तहत दो हेड रेगुलेटर को फिर से बनाया जाएगा. इसके साथ ही एक हेड रेगुलेटर को भी फिर से बनाया जाएगा। एक क्रॉस रेगुलेटर को फिर से बनाया जाएगा. उन्नीस ओवरसी और DRC को फिर से बनाया जाएगा. इसके साथ ही तीन रेलवे ओवरब्रिज को भी फिर से बनाने का काम किया जाएगा. हरिके बैराज से आने वाला ज़्यादा पानी अब फिरोजपुर फीडर में लाया जाएगा, जिससे नहर में पानी की उपलब्धता में काफ़ी सुधार होगा

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, CM दोपहर 2:25 बजे साधुवाली हेलीपैड पहुंचेंगे और सूरतगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर 2:55 बजे फलोदी के लिए रवाना होंगे और ढेलाना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री शाम 6 बजे फलोदी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जयपुर के लिए रवाना होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories