Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

चित्तौड़गढ़-हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप, परिसर खाली करवाया
चित्तौड़गढ़-हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप, परिसर खाली करवाया

चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल प्रशासन की आधिकारिक आईडी पर आया, मेल के बाद ही पुलिस सतर्क हो गई. जिसमें मात्र 5 मिनट में कलेक्ट्रेट उड़ा देने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही मुख्य भवन से कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया। एहतियातन कलेक्ट्रेट से सटे जिला न्यायालय परिसर को भी खाली कराया गया।

Hanumangarh: हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के  बाद मचा हड़कंप

हनुमानगढ़ एडीएम उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलते ही हर संभव सावधानी बरती गई। बम स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई। ईमेल की जांच भी की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी नहीं है, लेकिन सतर्कता बरकरार है।

धमकी मिलने के बाद कलेक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां भी परिसर में पहुंच गईं। सरकारी कर्मचारी, वकील और अन्य लोग बाहर दुकानों के पास खड़े होकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

वही चित्तौड़गढ़ एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि रात करीब 12 बजकर 47 मिनट पर जिला कलक्टर के ऑफिशियल आईडी पर यह मेल आया. इस मेल में 5 बम कलेक्ट्रेट परिसर में प्लांट करना बताया गया. इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा एजेंसियां पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो दोपहर तक चलती रही

सस्पेंस भरी धमकी: चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की सूचना से मचा  हड़कंप | Suspenseful threat: Information about bombing the Chittorgarh  Collectorate creates panic

 

उदयपुर से बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड टीम समेत इमरजेंसी रेस्पोंस टीम भी हथियारों से लैस होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची. सुरक्षा एंजेसियों ने कलेक्टर चेम्बर, एसपी, सरकारी कार्यकाल, गार्डन समेत अन्य जगहों पर संघन सुरक्षा जांची गई. बता दें कि देर रात भेजे एक और ईमेल में हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस मेल का भी समय रात करीब 12:46 बजे बताया गया था, जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर में 5 बम की बात कही गई थी

दोनों जिला कलेक्ट्रेट सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कलक्ट्रेट कार्यालय की जांच की गई, लेकिन यहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. शहर कोतवाली पुलिस थाना पर मामला दर्ज कर लिया हैं और मेल किसने भेजा हैं, इसकी जांच की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories