Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 जनवरी को नतीजे
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 जनवरी को नतीजे

महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया. स्टेट इलेक्शन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने कहा कि आज (15 दिसंबर) से 29 महानगरपालिका में आचार संहिता लागू हो रही है. लोकल बॉडीज़ के चुनाव 31 जनवरी से पहले कराने का प्लान है. बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को होंगे. 16 जनवरी को नतीजे आएंगे. 10 हजार 111 मतदान केंद्र होंगे. 1 जुलाई 2025 की लिस्ट का इस्तेमाल करेंगे.

बीएमसी चुनाव को लेकर उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन कर सकते हैं. उम्मीदवारी वापसी 2 जनवरी 2026 तक ले सकते हैं. चुनाव चिन्ह 3 जनवरी 2026 तक बांट सकते हैं

महाराष्ट्र में 27 नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो चुका है. ये चुनाव साल 2022 से ही पेंडिंग हैं. ये चुनाव साल 2022 में ही होने थे लेकिन वार्ड परिसीमन और आरक्षण के मसलों को लेकर इसमें काफी देरी हुई. सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों को 31 जनवरी 2026 तक पूरा करने का निर्देश जारी किया था. चुनाव के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों की सियासी गतिविधियां और तेज हो गई हैं. सभी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में और तेजी से जुट गए हैं

प्रदेश की सियासत में बीएमसी चुनाव को बेहद ही अहम माना जाता रहा है. ये प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों को भी प्रभावित करता है. बीएमसी  देश का सबसे अमीर नगर निगम है. इसका सालाना बजट काफी बड़ा होता है. ऐसे में इस पर कंट्रोल पाने के लिए प्रदेश के सभी सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए जुट गए हैं. बीएमसी में 227 कॉर्पोरेटर्स चुने जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories