Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

प्रदेश में होलिका दहन के अलग-अलग रंग, सुमेरपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में पहुचे केबिनेट मंत्री
प्रदेश में होलिका दहन के अलग-अलग रंग, सुमेरपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में पहुचे केबिनेट मंत्री

जयपुर के गांधी नगर के पास असामाजिक तत्वों ने मुहूर्त से पहले ही होलिका में आग लगा दी. स्कूटर पर आए दो शरारती युवकों ने होलिका में आग लगा दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई

पाली सुमेरपुर के शीतला चोंक में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की. होलिका दहन से पूर्व शीतला चोंक पर  केबिनेट मंत्री जीतराम कुमावत  की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया

बालोतरा में शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विधिविधान के साथ होलिका दहन किया गया. किसान लोगों ने होलीका दहन के बाद उसकी लपटों में नई फसल को प्रसाद के रूप में चढ़ा कर भोग लगाया गया. वहीं महिलाओं ने भी होलिका की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की. देर रात तक गांव-गलियों में चंग के साथ युवाओं की टोलियां फाग गाती हुई दिखाई दी. वही बुजुर्ग व युवाओं की टोलियों ने समाज के नवजात बच्चो की बुरी नजर से बचने के लिए ढूंढ का आयोजन किया गया

बीकानेर में होलिका दहन का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं-बच्चों समेत सभी लोगों ने धूम-धाम से होलिका दहन में हिस्सा लिया

श्रीगंगानगर जिले में आज देर शाम आस्था और उत्साह के साथ होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. सादुलशहर के व्यापार मंडल परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर जंग धमाल का भी आयोजन हुआ, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. जिलेभर में अलग-अलग मुहूर्त के अनुसार मध्य रात्रि तक कई स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम जारी रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories