Exclusive
Breaking News

पाली में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बाइक से उछलकर बबूल के पेड़ पर गिरा किसान, गर्दन के आर-पार हुई लकड़ी; डॉक्टरों ने बचाई जान पाली में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बाइक से उछलकर बबूल के पेड़ पर गिरा किसान, गर्दन के आर-पार हुई लकड़ी; डॉक्टरों ने बचाई जान

🔴 LIVE: सुमेरपुर की हर गली-मोहल्ले की हकीकत, सड़क-पानी-बिजली से लेकर जनसमस्याओं तक जवाई टुडे की ग्राउंड रिपोर्ट 🔴 LIVE: सुमेरपुर की हर गली-मोहल्ले की हकीकत, सड़क-पानी-बिजली से लेकर जनसमस्याओं तक जवाई टुडे की ग्राउंड रिपोर्ट

सिरोही पंचायत चुनाव: 71.16% मतदान, बारिश से एक घंटे प्रभावित रही वोटिंग; रामपुरा में मतदान अधिकारी पर बिना सहमति वोट डालने का आरोप सिरोही पंचायत चुनाव: 71.16% मतदान, बारिश से एक घंटे प्रभावित रही वोटिंग; रामपुरा में मतदान अधिकारी पर बिना सहमति वोट डालने का आरोप

पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पाली पंचायत चुनाव: रोहट में 74.17% मतदान, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर हंगामा; पैरवा मतदान केंद्र की पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

पाली में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: 146 ग्राम पंचायतों में आज मतदान, 533 बूथों पर सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे मतदाता पाली में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: 146 ग्राम पंचायतों में आज मतदान, 533 बूथों पर सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे मतदाता

पाली में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बाइक से उछलकर बबूल के पेड़ पर गिरा किसान, गर्दन के आर-पार हुई लकड़ी; डॉक्टरों ने बचाई जान
पाली में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बाइक से उछलकर बबूल के पेड़ पर गिरा किसान, गर्दन के आर-पार हुई लकड़ी; डॉक्टरों ने बचाई जान

पाली | JAWAI TODAY राजस्थान के पाली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पीछे से आ रही बुलेट बाइक की टक्कर से एक किसान सड़क किनारे बबूल के पेड़ पर जा गिरा। पेड़ की सूखी कांटेदार टहनी किसान की गर्दन के आर-पार हो गई। गंभीर हालत में किसान को पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद गर्दन में फंसी लकड़ी निकालकर उसकी जान बचाई।

घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के भांगेसर-खामल गांव के बीच हुई।

पत्नी के साथ खेत की रखवाली करने जा रहा था किसान

जानकारी के अनुसार, सुरायता निवासी मदनलाल (50) पुत्र देवाराम अपनी पत्नी ढगलीदेवी (45) के साथ बाइक से पाली के पुनायता क्षेत्र में स्थित खेत की रखवाली करने जा रहे थे।

घर से करीब 15 किलोमीटर दूर भांगेसर-खामल गांव के बीच पीछे से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मदनलाल बाइक से उछलकर सड़क किनारे खड़े बबूल के सूखे पेड़ पर जा गिरे। पेड़ की कांटेदार लकड़ी उनकी गर्दन में घुसकर आर-पार हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने घायल किसान को अपनी गाड़ी से पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।

गर्दन में फंसी लकड़ी निकालने के लिए दो घंटे चला ऑपरेशन

बांगड़ अस्पताल के डॉ. मनीष चौधर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे घायल किसान को अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लाया गया था। उसकी गर्दन में लकड़ी आर-पार फंसी हुई थी।

जरूरी जांच के बाद शाम करीब छह बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। चिकित्सकों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गर्दन में फंसी लगभग 13 सेंटीमीटर लंबी लकड़ी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

राहत की बात यह रही कि गर्दन से गुजरने वाली महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार, यदि इन रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता तो किसान की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

फिलहाल ऑपरेशन सफल रहा है और मरीज की हालत ठीक बताई जा रही है।

डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती, कांटों के कारण जोखिम भरी थी सर्जरी

डॉ. अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि लकड़ी की लंबाई और उस पर मौजूद कांटों के कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था। लकड़ी निकालते समय गर्दन की महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाओं और अन्य संवेदनशील अंगों को सुरक्षित रखना जरूरी था।

ऑपरेशन में सर्जिकल विभाग के डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. अशोक विश्नोई, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. नागेंद्र सिंह और डॉ. राहुल गुर्जर सहित चिकित्सा कर्मियों ने सहयोग किया।

एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. श्वेता बराड़िया और डॉ. आंचल गजेंद्र ने मरीज को एनेस्थीसिया देने और ऑपरेशन के दौरान उसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी संभाली।

इसके अलावा न्यूरोसर्जन डॉ. सुरेश कुमावत और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ए.एन. योगी का भी सहयोग रहा।

पीछे आ रहे परिजन ने बताई हादसे की पूरी कहानी

घायल मदनलाल के भाई के पोते दिलीप ने बताया कि मदनलाल और उनकी पत्नी बाइक से पुनायता के पास खेत पर जा रहे थे। वह खुद टेम्पो में सामान लेकर उनके पीछे आ रहे थे।

इसी दौरान भांगेसर-खामल गांव के बीच बुलेट बाइक की टक्कर से हादसा हो गया।

बांगड़ अस्पताल के चिकित्सकों की मेहनत से बची किसान की जान

गर्दन में लकड़ी आर-पार होने के बावजूद किसान की महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाएं सुरक्षित रहीं। चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन करके लकड़ी बाहर निकाली।

इस जटिल सर्जरी की सफलता से किसान और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

JAWAI TODAY | पाली, राजस्थान

JAWAI TODAY | Instagram News Post

इस खबर का 1080 × 1080 Instagram पोस्ट PNG बनाएँ।

📲 LIVE खबर WhatsApp ग्रुप में शेयर करें

WhatsApp में अपना ग्रुप चुनकर Send करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

श्रेणियां