Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं हर रोज और खौफनाक, विधवा के साथ गैंगरेप, पेड़ से बांधा काटे बाल
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं हर रोज और खौफनाक, विधवा के साथ गैंगरेप, पेड़ से बांधा काटे बाल

बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद अब एक महिला के साथ हैवानियत की खौफनाक वारदाते सामने आई है बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के कलिगंज क्षेत्र में एक 40 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दो शख्स ने गैंगरेप किया और फिर पेड़ से बांध दिया और उसके बाल काट दिए. पीड़ित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपने बच्चे के साथ बांग्लादेश के झेनैदाह जिले में रहती हैं

पीड़िता ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार पीड़िता ने ढाई साल पहले नादिपारा में जिस शख्स से 20 लाख रुपये में 3 डिसिमल जमीन और दो मंजिला मकान खरीदा था, उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रेप किया. पीड़िता कालीगंज उपजिला की रहने वाली है और उसने नादिपारा निवासी शाहिन और उसके भाई से मकान खरीदा था. इस डील के बाद शाहिल पीड़ित महिला के प्रति बुरी नीयत रखने लगा और अश्लील व्यवहार भी करने लगा था

बांग्लादेश में हिंदू विधवा के साथ बलात्कार, आरोपियों ने पेड़ से बांधकर काट  दिए बाल; वीडियो बनाकर किया वायरल - hindu widow raped in bangladesh accused  tied to tree ...

घुसकर की दरिंदगी

पुलिस शिकायत के अनुसार शनिवार (3 जनवरी 2026) शाम को जब विधवा के गांव से दो रिश्तेदार मिलने आए हुए थे, तभी शाहिन और उसके साथी हसन ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से 50,000 टका (करीब 37,000 रुपये) की मांग की. जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों पर हमला किया और उन्हें भगा दिया

बनाकर वायरल किया

महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए. आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो बनाकर वायरल भी किया. महिला के साथ मारपीट भी गई, जिससे वह बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के डॉ. मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान ने बताया कि महिला ने शुरू में इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. बाद में मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ रेप किया गया. इसके बाद महिला ने कलिगंज पुलिस स्टेशन में शाहिन और हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

झेनैदाह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलाल हुसैन ने कहा, ‘हमने पीड़िता को पुलिस स्टेशन बुलाया और उसकी शिकायत दर्ज की. जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी

ये भी पढ़े….

बांग्लादेश में 3 हफ्ते में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हुई 5वीं वारदात, एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories