Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 1 महीने चलेगा विधानसभा का सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से, 1 महीने चलेगा विधानसभा का सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां अधिवेशन बुधवार 28 जनवरी से शुरू होगा. राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधान सभा के इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है बता दें, बजट सत्र के शुरू होने से पहले भजनलाल सरकार द्वारा जनता से बजट बनाने की तैयारियों के लिए सुझाव मांग रहे हैं. जबकि जिलेवार तरीके से विधायकों और नेताओं के साथ बैठक का दौर भी जारी है. जिसमें सुझावों पर मंथन किया जा रहा है

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र करीब एक महीने तक चलेगा. जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरू होगी. देवनानी ने बताया कि इसी सत्र में ही राज्य सरकार साल 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी. यानी एक बार फिर डिप्टी सीएम दिया कुमारी विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेगी

उन्होंने बताया कि सत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा, सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. देवनानी ने बताया कि चर्चा के साथ प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे.

वासुदेव देवनानी ने बताया कि 16वीं विधानसभा के पांचवें अधिवेशन से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जाएगी. बता दें, इस बैठक को खुद वासुदेव देवनानी ने बुलाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories