Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशा
राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशा

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस के शीर्ष नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मिली कथित जान से मारने की धमकी पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा है। जूली ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक भाजपा प्रवक्ता द्वारा लाइव टीवी बहस के दौरान राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देना बेहद निंदनीय और गंभीर चिंता का विषय है।

जूली ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग अब भी गांधी परिवार और उनके विचारों से उतना ही डरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनके द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और वोट चोरी जैसे जनसरोकार के मुद्दों को उठाने से बौखलाई हुई है।

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Congress Controversy: मेवा राम की कांग्रेस में वापसी पर बवाल; पोस्टर वार पर पार्टी ने पल्ला झाड़ा

आश्चर्य की बात यह है कि जिस देश में भाजपा नेताओं पर केवल राजनीतिक टिप्पणी करने पर विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जाता है, उसी देश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को सार्वजनिक रूप से गोली मारने की धमकी दिए जाने के बावजूद न तो कोई कानूनी कार्रवाई की गई है और न ही भाजपा ने उस प्रवक्ता को पार्टी से निकाला है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या भाजपा ऐसे बयानों को प्रोत्साहित कर रही है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी धमकियों की कोई जगह नहीं हो सकती और यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती तो यह खतरनाक परंपरा की शुरुआत होगी।

कांग्रेस ने पहले ही इस बयान की कड़ी निंदा की है और अब टीकाराम जूली ने भी इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार देते हुए भाजपा और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें:

जलसंसाधन विभाग के एसीएस ने लोढ़ा को दिलाया भरोसा, जवाई पुनर्भरण योजना पर शीघ्र शुरू होगा कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories