Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Rajasthan Congress Controversy: मेवा राम की कांग्रेस में वापसी पर बवाल; पोस्टर वार पर पार्टी ने पल्ला झाड़ा
Rajasthan Congress Controversy: मेवा राम की कांग्रेस में वापसी पर बवाल; पोस्टर वार पर पार्टी ने पल्ला झाड़ा

बाड़मेर में कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस में वापसी कर चुके पूर्व विधायक मेवाराम जैन को खिलाफ बाड़मेर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में मेवाराम जैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्हें लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि ‘बाड़मेर हुआ शर्मसार, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं’। पोस्टरों में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिससे कांग्रेस संगठन में हड़कंप मच गया।

वहीं, मेवाराम जैन ने भी अपने समर्थकों की फौज के साथ रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन करने में कसर नहीं छोड़ी। बाड़मेर में कांग्रेस का एक धड़ा मेवाराम जैन की वापसी का जबरदस्त विरोध कर रहा है। पार्टी ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। विवाद  के तूल पकड़ने के साथ ही, प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। तीनों जिला कांग्रेस कमेटियों बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा ने औपचारिक बयान जारी कर साफ कर दिया कि इन पोस्टरों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
वहीं, पोस्टर को लेकर स्थानीय स्तर पर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। वहीं, नगर परिषद के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाया जा चुका है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

जलसंसाधन विभाग के एसीएस ने लोढ़ा को दिलाया भरोसा, जवाई पुनर्भरण योजना पर शीघ्र शुरू होगा कार्य

‘आरोप लगाने वालों का नार्को करवा लो’
इधर, मेवाराम जैन ने भी चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला। बाड़मेर पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है और अब जो विरोध हो रहा है, वह कांग्रेस के अंदर से ही हो रहा है। उन्होंने मंच से ललकारते हुए कहा कि ‘चाहे मार डालो, मैं कांग्रेस में ही रहूंगा’। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो नेता मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, उनका नार्को टेस्ट करवा लो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

पूर्व विधायक की वापसी के बाद जैसे ही विरोध के सुर तेज हुए, उन्हें जयपुर से बाड़मेर आते समय कई बार रास्ता भी बदलना पड़ा। उन्हें अंदेशा था कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि उनके समर्थकों ने उन्हें तलवार भेंट कर स्वागत किया और इस मौके पर भजन संध्या जैसे आयोजनों में भी उन्हें आमंत्रित किया गया।

गौरतलब है कि मेवाराम जैन को जनवरी 2024 में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, जबकि उनके खिलाफ दिसंबर 2023 में गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन सितंबर 2025 में कांग्रेस ने उनकी वापसी की घोषणा की। वापसी के चंद दिन बाद ही पोस्टर विवाद ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें-

पड़ोस में प्लॉट की नींव खोदने के बाद हुआ हादसा,पाली में फैक्ट्री की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा ढहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories