Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

SIR को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर ने बनाई कमेटियां: सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों के कार्यों पर नजर रखें- कलेक्टर
SIR को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर ने बनाई कमेटियां: सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों के कार्यों पर नजर रखें- कलेक्टर

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर में नोडल, सहायक नोडल, तकनीकी व सहायक तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे पूरे जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समय पर और पारदर्शी ढंग से पूरा हो सके।

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ के अधिकारी अपने काम की समयबद्ध मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और समन्वय सुनिश्चित करें, जिससे निर्वाचन कार्यों में किसी स्तर पर देरी या गड़बड़ी की स्थिति नहीं बने। एसआईआर कार्यक्रम के एक्टिविटीज एंड मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ में नगर निगम आयुक्त और अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला रसद अधिकारी (प्रथम) सहायक नोडल अधिकारी, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) तकनीकी अधिकारी और उप निदेशक (एसीपी) सहायक तकनीकी अधिकारी रहेंगे।

जनरल एंड अकाउंट प्रकोष्ठ की कमान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रथम) के पास रहेगी। इनके साथ मुख्य लेखा अधिकारी, एनआईसी के जिला सूचना वैज्ञानिक और आईटी विभाग के उप निदेशक को सहायक और तकनीकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रेनिंग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी एडीएम (शहर प्रथम) को दी गई है, जबकि इलेक्शन स्टोर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) को सौंपी गई है।

कलेक्टर ने कहा कि नियुक्त सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों के कार्यों पर नजर रखें और समय-समय पर रिपोर्ट पेश करें, जिससे फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रभावी और पारदर्शी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories