Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे माउंट आबू; स्थानीय मुद्दों के समाधान पर हुई चर्चा, पार्किंग व टूरिस्ट पॉइंट्स पर जोर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे माउंट आबू; स्थानीय मुद्दों के समाधान पर हुई चर्चा, पार्किंग व टूरिस्ट पॉइंट्स पर जोर

केंद्रीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर माउंट आबू पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माउंट आबू में हवाई पट्टी निर्माण को लेकर केंद्र सरकार कई स्थानों का चयन कर चुकी है, जहां मध्यम श्रेणी की हवाई पट्टियां विकसित की जा रही हैं। इन हवाई पट्टियों से आसपास के पर्यटन सर्किटों को जोड़ने पर टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।

Image

शेखावत ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था और टूरिस्ट पॉइंट्स के विकास पर राज्य सरकार पहले से गंभीर है। केंद्र और राज्य के समन्वय से जल्द ही माउंट आबू में पर्यटन सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटन स्थल की स्वच्छता और सौंदर्य दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Image

केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories