Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन, बाथरूम में गिरने से हुई थी घायल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन, बाथरूम में गिरने से हुई थी घायल

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृ शोक का गहरा आघात लगा है। उनकी माता, चलती देवी, का देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज, दिनांक 28 फरवरी 2026, सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव काठुवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, चलती देवी बाथरूम में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा सदन और प्रदेश जूली परिवार के साथ खड़ा है।

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना मिलते ही आधी रात को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और इस दुखद घड़ी में नेता प्रतिपक्ष के साथ मौजूद रहे। इलाज के दौरान वे लगातार अस्पताल में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories