Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पीएम मोदी के कांग्रेस को 'MMC' कहे जाने पर सियासी तूफान, भड़के अशोक गहलोत बोले- 'जिनका आजादी में नाखून जितना योगदान नहीं, वो हमें न सिखाएं'
पीएम मोदी के कांग्रेस को ‘MMC’ कहे जाने पर सियासी तूफान, भड़के अशोक गहलोत बोले- ‘जिनका आजादी में नाखून जितना योगदान नहीं, वो हमें न सिखाएं’

अजमेर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस (MMC) बताने पर अब राजस्थान में राजनीति गरमा गई है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार दोपहर इस बयान को प्रधानमंत्री की राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया है

गहलोत ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आपका विरोध करना देश का विरोध करना नहीं है. सरकारी मंच का इस्तेमाल संकीर्ण राजनीति के लिए करने पर दुख जताते हुए कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या पीएम को जनता के मुद्दों में कोई दिलचस्पी नहीं है? राजस्थान की तर्ज पर पूरे देश को ‘राइट टू हेल्थ’ क्यों नहीं मिल रहा? गिग वर्कर्स और शहरी रोजगार गारंटी जैसे क्रांतिकारी फैसलों पर केंद्र चुप क्यों है? जनता उम्मीद कर रही थी कि पीएम इन जनहित के मुद्दों पर बोलेंगे, लेकिन वहां सिर्फ राजनीति हुई

इस दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर भी गहलोत ने घेराबंदी की. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि भाजपा सरकार ने सिर्फ योजना का नाम बदला है, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. राजस्थान की जनता सच्चाई जानती है कि कैसे ‘डबल इंजन’ का खोखला नारा अब ‘डबल जीरो’ साबित हो रहा है. गहलोत ने मांग की कि विधानसभा चुनाव में जो गारंटी पीएम मोदी ने दी थी कि पुरानी योजनाएं बंद नहीं होंगी, उस पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री को बंद योजनाएं फिर से शुरू करने के निर्देश देने चाहिए थे

युवाओं को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस ने पीएम को नसीहत दी कि उन्हें राजस्थान के उस सख्त कानून की तारीफ करनी चाहिए थी जिसमें उम्रकैद, 10 करोड़ का जुर्माना और संपत्ति कुर्की का प्रावधान है. कांग्रेस ने चुनौती दी कि अगर केंद्र गंभीर है, तो दिल्ली स्तर पर ऐसा कानून क्यों नहीं बनाया गया? भाजपा सरकार तो राजस्थान में अपने ही कार्यकाल के दौरान हुए ओएमआर शीट घोटाले की जांच कराने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories