Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली में ढाबा संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला: खाना खत्म होने पर किचन में घुसे युवकों ने किया वार, CO सिटी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग
पाली में ढाबा संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला: खाना खत्म होने पर किचन में घुसे युवकों ने किया वार, CO सिटी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग

पाली। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित हनुमान ढाबा संचालक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को आक्रोश भड़क गया। घायल ढाबा संचालक के परिजनों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुलिस उप अधीक्षक (सीओ सिटी) मंगलेश चुंडावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और कथित तौर पर घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। इस दौरान पुलिस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

‘खाना खत्म हो गया’ कहने पर भड़के थे युवक

घटनाक्रम सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चार-पांच युवक टीपी नगर हाईवे स्थित हनुमान ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। उस समय ढाबा बंद होने की स्थिति में था। जब ढाबा स्टाफ ने युवकों को बताया कि खाना खत्म हो चुका है, तो युवक भड़क गए और जबरन नया खाना बनाने का दबाव बनाने लगे। स्टाफ द्वारा रात अधिक होने के कारण असमर्थता जताने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज शुरू हो गई।

किचन में घुसकर चाकू से हमला, संचालक के सिर से बहा खून

विवाद बढ़ने पर बेखौफ युवक जबरन ढाबे के किचन में घुस गए। आरोप है कि तैश में आकर एक युवक ने धारदार चाकू फेंककर मारा, जो सीधे ढाबा संचालक 28 वर्षीय महेंद्र (पुत्र हनुमान भाट) को जा लगा। चाकू का गंभीर वार लगते ही महेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसके सिर से भारी मात्रा में खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल संचालक को तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही फुटेज

ढाबे पर हुई इस हिंसक वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। वीडियो फुटेज में युवक ढाबा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। परिजनों और समाज के लोगों की मांग पर अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories