Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान पंचायती राज चुनाव: वोटिंग शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब तय तारीखों से एक दिन पहले होगा मतदान; जानिए पाली जिले की 9 पंचायत समितियों का नया कार्यक्रम
राजस्थान पंचायती राज चुनाव: वोटिंग शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब तय तारीखों से एक दिन पहले होगा मतदान; जानिए पाली जिले की 9 पंचायत समितियों का नया कार्यक्रम

पाली/जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। आयोग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की मतदान तिथियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक-एक दिन पहले शेड्यूल किया गया है। पाली जिले की सभी 9 पंचायत समितियों और 303 ग्राम पंचायतों में मतदान पहले और दूसरे चरण में संपन्न करवाया जाएगा।

पाली जिले के कुल 10 लाख 93 हजार 16 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई ‘ग्रामीण सरकार’ का चयन करेंगे।

पाली जिले का संशोधित चुनावी कार्यक्रम

जिले की पंचायत समितियों को दो चरणों में विभाजित किया गया है। अब नए कार्यक्रम के अनुसार मतदान इन तारीखों पर होगा:

1. प्रथम चरण (मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर और रानी पंचायत समिति)

  • जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य: मतदान अब 22 अक्टूबर को होगा (पहले यह 23 अक्टूबर को प्रस्तावित था)।

  • पंच एवं सरपंच पद: मतदान अब 24 अक्टूबर को होगा (पहले यह 25 अक्टूबर को प्रस्तावित था)।

2. द्वितीय चरण (बाली, देसूरी, पाली और रोहट पंचायत समिति)

  • जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य: मतदान अब 28 अक्टूबर को होगा (पहले यह 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था)।

  • पंच एवं सरपंच पद: मतदान अब 30 अक्टूबर को होगा (पहले यह 31 अक्टूबर को प्रस्तावित था)।

ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होगा चुनाव

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन की प्रक्रिया दो अलग-अलग माध्यमों से संपन्न होगी:

  • बैलेट पेपर (मतपत्र): ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव पारंपरिक मतपत्रों (बैलेट पेपर) के जरिए संपन्न करवाए जाएंगे। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  • ईवीएम (EVM): जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होंगे।

सदस्यों के निर्वाचन और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय तिथि पर अप्रत्यक्ष मतदान के जरिए पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषद में जिला प्रमुख का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन ने संशोधित तिथियों के अनुसार मतदान दलों के गठन और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories