Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला
‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला

बीकानेर शहर के जोशीवाड़ा और दाऊजी मंदिर क्षेत्र में देर रात दो समुदायों के बीच बैनरों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों ओर से लगाए गए बैनरों ने माहौल को बिगाड़ दिया, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। हालात को काबू में रखने के लिए मौके पर आरएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई। तनाव बढ़ने से पहले ही कोतवाली थाने में दोनों समुदायों के मौजीज लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ सिटी श्रवणदास संत, एडीएम सिटी रमेश देव, एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, सीओ सदर विशाल जांगीड़ सहित कई थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया कि बीकानेर की गंगा-जमुनी तहजीब को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

दोनों पक्षों ने दिया शांति का भरोसा
बैठक में दोनों समुदायों से विनोद सैन, बजरंग तंवर, वेद व्यास, कैलाश भार्गव, अशोक पड़िहार, शैलेश गुप्ता, वली मोहम्मद, बाबा खान, फिरोज और रमजान कच्छावा सहित कई लोग शामिल हुए। सभी ने शांति बनाए रखने और माहौल को बिगड़ने नहीं देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों ओर से लगाए गए बैनर हटवाए और लोगों को समझा-बुझा कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद देर रात जोशीवाड़ा और कसाइयों की बारी क्षेत्र में भारी पुलिस बल और आरएसी की टुकड़ियां तैनात की गईं। 

अधिकारियों का सख्त संदेश
सीओ सिटी श्रवणदास संत ने कहा कि किसी भी कीमत पर शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के समर्थन में शख्स ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories