Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान में दो चर्चों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध धार्मिक गतिविधियां चलाने का आरोप
राजस्थान में दो चर्चों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध धार्मिक गतिविधियां चलाने का आरोप

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को अनूपगढ़ के गांव 6 पी और 16 ए में संचालित दो चर्चों पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर किसी भी तरह की अकृषि गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी. यह कार्रवाई धर्मांतरण की शिकायतों और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद की गई एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि दोनों चर्च कृषि भूमि पर बने हैं, लेकिन इन्हें गैर-कृषि उपयोग के लिए रूपांतरित नहीं किया गया. नियमों के खिलाफ इन चर्चों में धार्मिक गतिविधियां चल रही थीं. प्रशासन ने साफ किया कि ऐसी गतिविधियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन स्थानों पर कोई भी गैर-कृषि कार्य नहीं होगा

अनूपगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा हाल ही में चर्चा में आया. स्थानीय हिंदू और सिख समुदाय ने ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार का विरोध किया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. एसएचओ की रिपोर्ट में कहा गया कि इस प्रचार से कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है. तहसीलदार की जांच में भी पाया गया कि गांव 16 ए में 22 x 45 फीट का गिरजाघर और दो मकान बने हैं, जबकि गांव 6 पी की भूमि चैरिस्ट डिसिप्लस एंड चेरिटेबल ट्रस्ट, हनुमानगढ़ के नाम है

न्यायालय के आदेश और सख्त चेतावनी

26 सितंबर 2025 को न्यायालय ने आदेश जारी कर कहा कि इन दोनों स्थानों पर वर्तमान स्थिति बरकरार रखी जाए और कोई गैर-कृषि गतिविधि न हो. आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुरेश राव, डीएसपी प्रशांत कौशिक, तहसीलदार दिव्या चावला और एसएचओ ईश्वर जांगिड़ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. प्रशासन ने नगर पालिका और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई

यह भी पढ़ें-

‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories