Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

श्री राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के निष्कासित कार्यकारी अध्यक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप: पदमुक्त होने के बाद भी वाहनों पर पद की नेमप्लेट और रुतबे के दुरुपयोग की शिकायत, MP पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचेगा मामला
श्री राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के निष्कासित कार्यकारी अध्यक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप: पदमुक्त होने के बाद भी वाहनों पर पद की नेमप्लेट और रुतबे के दुरुपयोग की शिकायत, MP पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचेगा मामला

भोपाल। श्री राष्ट्रीय हिन्दू परिषद में अनुशासनहीनता और पद के कथित दुरुपयोग को लेकर विवाद गहरा गया है। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लाल सिंह के खिलाफ संगठन से निष्कासित होने के बावजूद अवैध रूप से पद का इस्तेमाल करने, गाड़ियों पर नेमप्लेट लगाकर जनता व अधिकारियों पर प्रभाव जमाने और निजी काम करवाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मध्य प्रदेश पुलिस कमिश्नर को आधिकारिक शिकायत भेजी है और जल्द ही सबूतों के साथ नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर रही है।

नोटिस का जवाब न देने और संविधान उल्लंघन पर हुए थे पदमुक्त

संगठन द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, तत्कालीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लाल सिंह को 18 मार्च 2026 को नोटिस (क्रमांक IP17/2026) जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और कार्यकारिणी विस्तार को लेकर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। आरोप है कि उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही परिषद के संविधान के अनुसार कार्य किया।

इसके चलते 25 मार्च 2026 को परिषद की कानूनी सलाहकार समिति के सचिव सोहन सिंह कुम्पावत (मारवाड़ जंक्शन, पाली) के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर लाल सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद से निष्कासित (पदमुक्त) कर दिया गया था।

पदमुक्त होने के बाद भी पद के दुरुपयोग का आरोप

परिषद पदाधिकारियों के अनुसार, पद से हटाए जाने के बाद भी लाल सिंह द्वारा संगठन के नाम और पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन पर आरोप हैं कि:

  • वे विभिन्न वाहनों पर गैर-कानूनी तरीके से परिषद के ‘राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष’ पद की प्लेट लगाकर घूम रहे हैं।

  • आम लोगों और प्रशासनिक तंत्र में खुद को वर्तमान पदाधिकारी बताकर निजी कार्य करवा रहे हैं।

  • संगठन द्वारा लगातार संपर्क करने पर भी वे अपनी कार्यशैली में सुधार करने के बजाय टालमटोल करते रहे हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस कमिश्नर से मिलकर दर्ज होगी नामजद FIR

परिषद के अनुसार, मध्य प्रदेश में संगठन के नाम पर हो रही इन कथित अवैध गतिविधियों को लेकर कुछ दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश पुलिस कमिश्नर को पत्र और ई-मेल के जरिए लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है।

संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कहना है कि उन्होंने फर्जीवाड़े, अनाधिकृत नेमप्लेट के उपयोग और जनता को गुमराह करने से जुड़े सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। परिषद का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही व्यक्तिगत रूप से पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर लाल सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories